SMS Hospital अग्निकांड मामले में नर्सेज का विरोध जारी : 2 घंटे का किया कार्य बहिष्कार, मरीजों को हुई असुविधा
नर्सिंगकर्मी अपना लोकतांत्रिक विरोध जारी रखेंगे
एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आईसीयू अग्निकांड के बाद निलंबित नर्सों के विरोध में राजस्थान नर्सेज जॉइंट संघर्ष समिति के बैनर तले नर्सिंग कर्मियों ने सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार। संघर्ष समिति ने इसे अन्यायपूर्ण बताया और निलंबन वापस लेने तथा निष्पक्ष जांच होने तक लोकतांत्रिक विरोध जारी रखने की चेतावनी।
जयपुर। एसएमएस अस्पताल से जुड़े ट्रॉमा सेंटर में बीते कुछ महीनों पहले हुए आईसीयू अग्निकांड मामले में नर्सिंग कर्मियों के निलंबन के विरोध ने अब तूल पकड़ लिया है। राजस्थान नर्सेज जॉइंट संघर्ष समिति के बैनर तले सवाई मानसिंह अस्पताल सहित इससे जुड़े अन्य अस्पतालों में आज नर्सेज द्वारा सुबह 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। इससे सर्दी दो घंटे की गेट मीटिंग में समस्त नर्सिंगकर्मियों द्वारा चर्चा की गई। इससे मरीजों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
संघर्ष समिति के मनोज दुब्बी ने बताया कि इस प्रकरण में हमारे चार साथियों को निलंबित किया जाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और एकतरफा कार्रवाई है। जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक नर्सिंगकर्मी अपना लोकतांत्रिक विरोध जारी रखेंगे।

Comment List