बजट के प्रस्ताव भिजवाते समय ही प्रोजेक्ट की लागत का सही आकलन करें अधिकारी : प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी ना हो, दिया कुमारी ने कहा- प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी

अलाइनमेंट का बारीकी से आकलन करें

बजट के प्रस्ताव भिजवाते समय ही प्रोजेक्ट की लागत का सही आकलन करें अधिकारी : प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी ना हो, दिया कुमारी ने कहा- प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को बजट प्रस्ताव भेजते समय प्रोजेक्ट लागत का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए, ताकि देरी रोकी जा सके। निर्माण भवन में समीक्षा बैठक में उन्होंने बयाना बाइपास सहित कई लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताई और जल्द पूरा करने को कहा। समयबद्ध कार्य से ही आमजन को लाभ मिलेगा।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिए है कि अधिकारी बजट के प्रस्ताव भिजवाते समय ही प्रोजेक्ट की लागत का सही आकलन करें, ताकि प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं को आमजन का लाभ मिल सके, इसके लिए प्रोजेक्ट्स का समय पर पूरा होना जरूरी है। दिया कुमारी शनिवार को निर्माण भवन में पीडब्ल्यूडी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी।

अलाइनमेंट का बारीकी से आकलन करें

दिया कुमारी ने बयाना बाइपास, बारां-अटरू आरओबी, जैतूपुरा-जयसिंहपुरा, भादरा बाइपास, नसीराबाद-सारवाड़-केकड़ी-देवली सड़क, मेज नदी पर हाई लेवल ब्रिज, सलूम्बर बाइपास सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स निर्माण में देरी के कारणों की समीक्षा कर इन्हें जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री मंजू बाघमार, विभाग के एसीएस प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डी आर मेघवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: project

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार
विदेशी निवेशकों (FPI) ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से ₹70,449 करोड़ की शुद्ध निकासी की। यह लगातार दूसरा महीना...
कड़ी सुरक्षा के बीच NEET परीक्षा शुरू: राजस्थान से करीब दो लाख अभ्यर्थी शामिल, एग्जाम के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस बल, उड़न दस्ते और निगरानी टीमें लगातार सक्रिय 
अब फिर उगेंगे टूटे दांत : जापान में वैज्ञानिकों ने शुरू किया परीक्षण, जानें कब आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है तकनीक
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला : नावों की ओवरलोडिंग पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत : 17 साइबर ठगों को दबोचा, यूएसडीटी और हवाला के जरिए रकम को लगाया ठिकाने
दुनिया इतिहास के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही, डीजल और जेट ईंधन की कमी के खतरे की दी चेतावनी : दिमित्रीव