संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार

सरकार उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं

संविदा नर्सिंगकर्मियों की पीड़ा सुनने को सरकार तैयार नहीं, जूली ने कहा- आंदोलनकारियों के साथ संवाद करे सरकार
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संविदा नर्सिंगकर्मियों के आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्थायीकरण सहित मांगों को लेकर आंदोलनरत तीन नर्सिंगकर्मी 30 घंटे से जयपुरिया अस्पताल के पास पानी की टंकी पर बैठे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने संविदा नर्सिंगकर्मियों के आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जूली ने कहा कि प्रदेश के संविदा नर्सिंगकर्मी लंबे समय से स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है।

जूली ने कहा कि इन्हीं मांगों और मानसिक तनाव के चलते संविदा नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल ने करीब दो माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। जूली के अनुसार, उन्होंने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार और आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी थीं तथा सरकार से संवेदनशीलता बरतने का आग्रह किया था।

उन्होंने बताया कि पिछले 30 घंटे से संजीता चौधरी, विमल शर्मा और रॉबिन शर्मा जयपुरिया अस्पताल के पास पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन कर रहे हैं। जूली ने सरकार से तत्काल संबंधित मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजने, आंदोलनकारियों को सुरक्षित नीचे उतारने तथा उनके साथ सार्थक संवाद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जायज मांगों पर लिखित और समयबद्ध निर्णय लिया जाए। किसी भी अनहोनी की स्थिति में सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

 

Read More आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक

Read More दशलक्षण पर्व : दूसरे दिन भी मनाया गया उत्तम क्षमा धर्म, आचार्य विशद सागर- क्षमा से बड़ा कोई मित्र नहीं, क्रोध से बड़ा कोई शत्रु नहीं

Read More गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा, 80 से अधिक झांकियों का जुड़ा कारवां

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई...
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका
भाजपा के संजय भूटानी बने बूंदी के उपसभापति
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 16 अक्टूबर को होगा मतदान
अमेरिका की चेतावनी : ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन पूरी तरह हो सकता है ठप, विदेशी कंपनियों को किया आगाह