होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 

स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा 

होली के अवसर पर वड़ोदरा-खातीपुरा-वड़ोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, जानें किन स्टेशनों पर करेगी ठहराव 

होली पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। यह सेवा 1 से 29 मार्च तक पांच ट्रिप में संचालित। ट्रेन गोधरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर और जयपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

जयपुर। रेलवे द्वारा होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए वडोदरा- खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि वडोदरा -खातीपुरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01,08,15, 22 व 29 मार्च  को(05 ट्रिप) वडोदरा से प्रत्येक रविवार को रात्रि 9.35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार खातीपुरा -वडोदरा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02,09,16,23 व 30 मार्च को (05 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक सोमवार को रात्रि 8.55 बजे रवाना होकर अगले दिन प्रातः 11:30 बजे वड़ोदरा पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास