ऑपरेशन आग : पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

एक थार गाड़ी बरामद

ऑपरेशन आग : पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत भाग्यसिंह (34) और लवकुश (21) को गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और थार गाड़ी बरामद। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने प्लॉट विवाद के चलते अपहरण कर हत्या करने की योजना बनाई थी।

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक थार गाड़ी बरामद की गई है। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजिता शर्मा ने बताया कि शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मालपुरा गेट थाना पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की थार गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार आरोपियों के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले। आरोपी की पहचान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान भाग्यसिंह (34) निवासी कैमरी, थाना नादौती जिला करौली और लवकुश (21) निवासी गुढ़ाचंद्रजी बीड़ा, थाना नादौती जिला करौली के रूप में हुई है।

अपहरण कर हत्या की फिराक में थे :

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी भाग्यसिंह ने प्लॉट के नाम पर 75 लाख रुपये दिए थे, लेकिन तो उसे जमीन मिली और ही पैसे वापस मिले। इससे परेशान होकर वह अपने साथी के साथ संबंधित लोगों का अपहरण कर हत्या करने की फिराक में था। पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य आपराधिक कनेक्शन की जांच की जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान
अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक पर युवाओं (Gen-Z) से संवाद कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। उन्होंने भाजपा शासित...
चीनी विदेश मंत्रालय का दावा: मतभेदों को दूर कर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार, वैश्विक शांति और विकास के मुद्दों पर चर्चा
जयपुर मंडल का कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की सफल कमीशनिंग
ऑपरेशन आग : पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बिहार के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी, सम्राट मंत्रिमंडल ने दी 18 प्रस्तावों को मंजूरी
रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार