ऑपरेशन म्यूल हंटर : 23 आरोपी गिरफ्तार, 3.90 करोड़ की राशि होल्ड; 212 मोबाइल बरामद

करोड़ों की ठगी पर रोक, लाखों रुपए रिफंड

ऑपरेशन म्यूल हंटर : 23 आरोपी गिरफ्तार, 3.90 करोड़ की राशि होल्ड; 212 मोबाइल बरामद

राजस्थान पुलिस के म्यूल हंटर अभियान में जयपुर पश्चिम पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 5 को 170 बीएनएस में पकड़ा गया। 3.90 करोड़ होल्ड, 1.35 करोड़ रिफंड। 212 मोबाइल बरामद, 40 लाख मूल्य। ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भी भंडाफोड़ हुआ। साइबर नेटवर्क उजागर किया गया है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के म्यूल हंटर अभियान के तहत जिला जयपुर पश्चिम पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 आरोपियों को 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करते थे।

करोड़ों की ठगी पर रोक, लाखों रुपए रिफंड

पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार जनवरी से अप्रैल के बीच पुलिस ने करीब 3.90 करोड़ रुपए की साइबर ठगी राशि को आरोपियों के खातों में होल्ड कराया। वहीं 1.35 करोड़ रुपए की राशि रिकवर कर पीड़ितों को वापस दिलाई है।

212 मोबाइल बरामद, 40 लाख की कीमत

Read More दिल्ली में राजस्थान के बांध परियोजनाओं पर अहम मंथन : बीसलपुर जल आपूर्ति और बांध स्तर पर तकनीकी चर्चा, केंद्र-राज्य अधिकारी CWC बैठक में लेंगे अहम फैसले

मार्च-अप्रैल 2026 के दौरान सीआईआर पोर्टल की मदद से  करीब 40 लाख की कीमत के 212 मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंप दिए।

Read More पॉक्सो कोर्ट का फैसला : नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 20 साल की सजा, जानें पूरा मामला

ऑनलाइन सट्टा और फर्जी अकाउंट गैंग का भंडाफोड़

Read More सीमांत क्षेत्रों की ओर बढ़े जयपुर के युवा कदम : राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर रवाना, सेना और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का अनुभव करेंगे प्राप्त

चित्रकूट और बगरू थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले गिरोह का खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कालवाड़ और करणी विहार थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क  का पदार्फाश कर कई आरोपियों को पकड़ा।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव