संसद में विपक्ष निराशाजनक : घुसपैठियों को सरकार बनाने का अधिकार नहीं, मदन राठौड़ ने कहा- कीमती समय किया बर्बाद
ना कि संसद में हंगामा करना चाहिए
मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाता जोड़े जाते हैं और कुछ नाम हटाए जाते हैं।
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष ने बार-बार हंगामा कर सदन का कीमती समय बर्बाद किया और कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा से दूर रहे। विशेष रूप से एसआईआर को लेकर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा। मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाता जोड़े जाते हैं और कुछ नाम हटाए जाते हैं।
इस पर आपत्ति जताना केवल जनभावनाओं को भटकाने का प्रयास है। भारत में कौन शासन करेगा, यह भारत का नागरिक तय करेगा। बाहरी घुसपैठियों, विशेषकर रोहिंग्याओं के मतदाता सूची में नाम जोड़ने की घटनाएं पूर्वोत्तर और असम में चिंता का विषय हैं। इस पर राहुल गांधी को संजीदगी से विचार करना चाहिए। ना कि संसद में हंगामा करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी ऐसे विषयों पर जिम्मेदारीपूर्ण बयान देने चाहिए।

Comment List