पंचायत चुनाव : भाजपा के रात तक चेहरे फाइनल, फोन पर सूचना, सीएम भजनलाल खुद रहे मौजूद

संभागवार नामों पर हुई चर्चा

पंचायत चुनाव : भाजपा के रात तक चेहरे फाइनल, फोन पर सूचना, सीएम भजनलाल खुद रहे मौजूद
भाजपा ने पहले चरण के पंचायत चुनावों के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों के नामों पर सोमवार देर रात तक मंथन कर मुहर लगाई। चयनित प्रत्याशियों को फोन पर सूचना दी।

जयपुर। भाजपा में पहले चरण के 16 जिलों के चुनावों के नामांकन के एक दिन पहले सोमवार की देर रात तक पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को लेकर मंथन हुआ, जिसमें बाद चेहरों पर मुहर लगाई गई। तय चेहरों को देर रात संभागवार प्रभारियों और अन्य नेताओं ने फोन पर टिकट फाइनल होने की सूचना दी। उनके सिंबल मंगलवार सुबह बांटे जाएंगे। सिंबल बांटने की जिम्मेदारी स्थानीय विधायको, जिलाध्यक्षों को दी है। जिन पंचायत समिति सदस्य या जिला परिषद सदस्य की सीट पर विवाद-जटिलता या अन्य कारण के चलते नाम फाइनल ना हो सके, उन्हें देर रात सबसे आखिर में फाइनल किया है।

संभागवार बैठकों में स्थानीय जिम्मेदार नेताओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सहप्रभारी कुलदीप चहल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सीएम पहले सुबह और फिर शाम को फिर से भाजपा ऑफिस पहुंचे। उन्होंने नेताओं के साथ हर चेहरे को फाइनल करने से पहले नेताओं से वन टू वन चर्चा की। दोपहर तक 12 जिलों अजमेर, बाडमेर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलौदी, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही ओर उदयपुर जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के चेहरे फाइनल कर दिए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में लंबित बिलों और आरोप-प्रत्यारोप के मामले में मुख्य अभियंता मुकेश भाटी ने तीन सदस्यीय जांच...
कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां
ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल
भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती
पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या : नशे की बिक्री को लेकर दुकानदार से बहस, पूरी वारदात वीडियो में कैद