पंचायत राज विभाग कराएगा विद्यालयों में शौचालय की सफाई, मदन दिलावर ने दिए निर्देश, कहा- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होंगे स्वच्छ स्कूल परिसर

आसपास के सभी परिसरो को साफ और स्वच्छ रखें

पंचायत राज विभाग कराएगा विद्यालयों में शौचालय की सफाई, मदन दिलावर ने दिए निर्देश, कहा- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होंगे स्वच्छ स्कूल परिसर

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर विद्यालयों में शौचालय की साफ सफाई एवं विद्यालय परिसर की नियमित सफाई के लिए पंचायती राज विभाग को विद्यालय में नियमित सफाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। दिलावर के निर्देशानुसार निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन ने प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालय परिसर एवं शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से करने के लिए आदेश जारी कर दिए।

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर विद्यालयों में शौचालय की साफ सफाई एवं विद्यालय परिसर की नियमित सफाई के लिए पंचायती राज विभाग को विद्यालय में नियमित सफाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। दिलावर के निर्देशानुसार निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालय परिसर एवं शौचालय की साफ सफाई नियमित रूप से करने के लिए आदेश जारी कर दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की निदेशक सलोनी खेमाका के जारी आदेश अनुसार प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों के बाहर एवं कमरों के बाहर अर्थात चार दिवारी के अंदर के सार्वजनिक परिसर में कचरा संग्रहण कार्य संवेदको द्वारा कराया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय विद्यालय परिसरों एवं शौचालय की साफ सफाई संतोषजनक रूप से सुनिश्चित की जा सके।

प्रारम्भ मे 77 पीमश्री स्कूलों स्वछता कार्य शुरू किया जा रहा है। पंचायतो द्वारा अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों भी स्वछता कार्य किये जायेंगे। दिलावर ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। स्वच्छता केवल कहने और सुनने के लिए नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी भी चाहिए। विद्यालय साफ और स्वच्छ बने इसके लिए पंचायत द्वारा विद्यालयों में साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया है। इससे विद्यालय परिसर स्वच्छ बनेंगे तथा शौचालय भी साफ रहेंगे, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होंगे। दिलावर ने सभी ग्रामीण जनों से अपील की कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने आसपास के सभी परिसरो को साफ और स्वच्छ रखें। विशेष कर स्कूल परिसर में गंदगी ना होने दें। बच्चे देश का भविष्य है।बच्चे स्वस्थ रहे इसके लिए स्वच्छता पर जोर देना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री  राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
ताबड़तोड़ फायरिंग से एक की मौत और तीन घायल—घटना ने प्रदेश को झकझोर दिया। गहलोत ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते...
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार