राजस्थान के नगरीय निकायों की रेरा परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञों का बनेगा पैनल, ऑनलाइन आवेदन शुरू

तीन वर्ष की अवधि तक परामर्श सेवाएं प्रदान

राजस्थान के नगरीय निकायों की रेरा परियोजनाओं के लिए विशेषज्ञों का बनेगा पैनल, ऑनलाइन आवेदन शुरू
स्वायत्त शासन विभाग के अधीन स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य के नगरीय निकायों की रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण से संबंधित परियोजनाओं के पंजीकरण, अनुपालन, वाद-विवाद तथा प्रतिनिधित्व के लिए विशेषज्ञों का पैनल तैयार करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित। इसके तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव, लागत लेखाकार, विधि व्यवसायी तथा उनकी फर्में आवेदन कर सकेंगी।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग के अधीन स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य के नगरीय निकायों की रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) से संबंधित परियोजनाओं के पंजीकरण, अनुपालन, वाद-विवाद तथा प्रतिनिधित्व के लिए विशेषज्ञों का पैनल तैयार करने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इसके तहत चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सचिव, लागत लेखाकार, विधि व्यवसायी तथा उनकी फर्में आवेदन कर सकेंगी। निदेशालय द्वारा जारी निविदा के अनुसार चयनित विशेषज्ञों को राज्य के नगर निकायों की चल रही एवं नई रियल एस्टेट परियोजनाओं के लिए तीन वर्ष की अवधि तक परामर्श सेवाएं प्रदान करनी होंगी।

रेरा क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी एवं फर्में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। विस्तृत निविदा दस्तावेज राज्य सरकार के सार्वजनिक खरीद पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं तथा प्रस्ताव भी उसी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत किए जाएंगे। आवेदन के साथ एक हजार रुपये का गैर-वापसी योग्य दस्तावेज शुल्क डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक के माध्यम से निदेशक, स्थानीय निकाय, जयपुर के नाम जमा कराना अनिवार्य होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत