ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे के बदलाव को जान लें
एक्सप्रेस के तीन स्टेशनों पर बदला संचालन समय
यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 11 नवंबर से इस ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। ट्रेन जयपुर से पूर्व निर्धारित समय पर ही रवाना होगी, लेकिन केएसआर बेंगलुरु, मंड्या और मैसूरू स्टेशनों पर इसके आगमन और प्रस्थान का समय बदल जाएगा।
जयपुर। रेलवे की ओर से जयपुर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के मार्ग में स्थित कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जयपुर-मैसूरू द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा 11 नवम्बर से जयपुर से अपने निर्धारित समय पर ही प्रस्थान करेगी। इसके बाद मार्ग के केएसआर बेंगलुरु, मंड्या एवं मैसूरू स्टेशनों पर इस रेलसेवा के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।
Tags: train
Post Comment
Latest News
10 Nov 2026 13:22:29
यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 11 नवंबर से इस ट्रेन के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया...

Comment List