जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा
गिरावट के बावजूद देश के टॉप-15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में मिली जगह
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार में गिरावट का सिलसिला जुलाई में भी जारी रहा। जून के बाद लगातार दूसरे महीने यात्रियों की संख्या कम हुई। जुलाई 2026 में जयपुर एयरपोर्ट से 3.53 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 4.19 लाख था। यानी सालाना आधार पर यात्रीभार में 15.7 फीसदी की कमी दर्ज हुई। यह पिछले तीन वर्षों में किसी एक महीने में जयपुर एयरपोर्ट का सबसे कम यात्रीभार बताया जा रहा है। जून 2026 में एयरपोर्ट से 3.70 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। इस लिहाज से जुलाई में करीब 17 हजार यात्रियों की और कमी आई। यात्रीभार में गिरावट के पीछे एटीएफ की बढ़ी कीमतें, हवाई किराए में बढ़ोतरी और एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट संचालन में कटौती को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
सितंबर से यात्रीभार में सुधार की उम्मीद है। घटती संख्या के बीच टॉप-15 में जगह यात्रीभार घटने के बावजूद जयपुर एयरपोर्ट जुलाई में देश के टॉप-15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट में शामिल रहा। 3.53 लाख यात्रियों के साथ जयपुर 15वें स्थान पर रहा। जून में जयपुर इस सूची से बाहर था। फ्लाइट संचालन में भी गिरावट केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जयपुर एयरपोर्ट से 2615 फ्लाइट मूवमेंट हुए, जबकि पिछले साल जुलाई में 3340 मूवमेंट थे।

Comment List