यात्रिगण कृपया ध्यान दें! जयपुर–शारजाह फ्लाइट रद्द, अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी

हवाई यात्रा बाधित

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! जयपुर–शारजाह फ्लाइट रद्द, अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह जाने वाली उड़ान तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। रात 1:45 बजे प्रस्थान करने वाली इस फ्लाइट के निरस्त होने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कनेक्टिंग फ्लाइट्स और होटल बुकिंग प्रभावित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर नाराजगी जताई।

जयपुर। रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर–शारजाह उड़ान संचालन कारणों के चलते रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट जयपुर से रात 1:45 बजे शारजाह के लिए रवाना होने वाली थी, जबकि शारजाह से सुबह 10:05 बजे जयपुर पहुंचने का निर्धारित समय था। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को अचानक अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ा। कई यात्रियों को होटल बुकिंग, कनेक्टिंग फ्लाइट और अन्य जरूरी कार्यक्रमों पर असर पड़ने की शिकायत रही।

एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था और रिफंड की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। अचानक उड़ान रद्द होने से खासकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन