तकनीकी खराबी के कारण जयपुर-गोवा फ्लाइट रनवे से लौटी, यात्री परेशान

यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध

तकनीकी खराबी के कारण जयपुर-गोवा फ्लाइट रनवे से लौटी, यात्री परेशान
जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह गोवा के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार। निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान रनवे तक पहुंच गया था। इसी दौरान तकनीकी समस्या सामने आने पर एहतियात के तौर पर विमान को वापस बे पर लाया गया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह गोवा के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट में सभी यात्रियों की बोर्डिंग पूरी होने के बाद विमान रनवे तक पहुंच गया था। इसी दौरान तकनीकी समस्या सामने आने पर एहतियात के तौर पर विमान को वापस बे पर लाया गया। इससे उड़ान निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी और यात्रियों को लंबे समय तक विमान और एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

अचानक हुई इस देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी और खराबी दूर करने के प्रयास किए। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि