आधी रात जयपुर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, तीन फ्लाइट्स घंटों देरी से रवाना
यात्रियों में नाराजगी देखी गई
जयपुर एयरपोर्ट पर बीती रात तीन प्रमुख फ्लाइट्स में तीन घंटे की देरी हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स, तथा स्पाइसजेट की फ्लाइट में देर हुई। यात्रियों ने बिना सूचना के लंबी प्रतीक्षा और एयरपोर्ट पर सुविधाओं की कमी पर एयरलाइंस से जवाबदेही की मांग की।
जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती रात यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आधी रात के बाद तीन प्रमुख फ्लाइट्स 3-3 घंटे की देरी से रवाना हुईं, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई। सबसे अधिक परेशानी इंडिगो और स्पाइसजेट की फ्लाइट्स के यात्रियों को हुई, जिन्हें बिना स्पष्ट सूचना के लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, जो रात 11:50 बजे रवाना होनी थी, वह करीब तीन घंटे की देरी से सुबह 2:45 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह इंडिगो की ही मुंबई जाने वाली फ्लाइट, जो रात 11:55 बजे निर्धारित थी, वह सुबह 2:55 बजे रवाना हो सकी। वहीं स्पाइसजेट की फ्लाइट, जो रात 12:50 बजे उड़ान भरने वाली थी, वह भी लगभग दो घंटे की देरी से सुबह 2:40 बजे रवाना हुई।
यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर बैठने, भोजन और सूचना की उचित व्यवस्था नहीं थी। कई यात्रियों ने देर रात हुई इस अव्यवस्था पर एयरलाइंस प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की है।

Comment List