दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी

दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चला रहा है। 20-22 फरवरी को दिल्ली से शाम 7.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। फुलेरा-दिल्ली ट्रेन 21-23 फरवरी को सुबह 11.40 बजे रवाना होकर शाम 6.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी, मार्ग में कई स्टेशनों पर ठहराव।

जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय रोहिल्ला-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला- फुलेरा अनारक्षित स्पेशल 20 से 22 फरवरी तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसी प्रकार फुलेरा -दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 21 से 23 फरवरी तक फुलेरा से सुबह 11.40 बजे रवाना होकर शाम 6.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग