पटवार भर्ती परीक्षा 2021 फर्जीवाड़े में मूल अभ्यर्थी व डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

एसओजी में मुकदमा दर्ज हुआ था

पटवार भर्ती परीक्षा 2021 फर्जीवाड़े में मूल अभ्यर्थी व डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 

एसओजी ने पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में मूल अभ्यर्थी गीतेश जादौन और डमी अभ्यर्थी नीरज कुमार को डीग से गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जीवाड़े से चयन का खुलासा हुआ। दोनों को कोर्ट में पेश कर 9 फरवरी तक रिमांड पर भेजा गया। गीतेश जादौन वर्तमान में निलंबित पटवारी है।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में मूल अभ्यर्थी गीतेश जादौन निवासी डीग एवं डमी अभ्यर्थी नीरज कुमार निवासी डीग को गिरफ्तार किया है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा 2021 के संबंध में एसओजी में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी गीतेश जादौन (28) निवासी कोतवाली डीग ने अपने स्थान पर नीरज कुमार (30) निवासी डीग को डमी अभ्यर्थी के रूप में पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में बैठाया। इसके परिणामस्वरूप गीतेश जादौन का पटवार पद पर चयन हो गया।  

एसओजी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें 9 फरवरी तक रिमांड पर सौंप दिया। आरोपी गीतेश जादौन वर्तमान में निलंबित है तथा पटवारी पद पर एसडीएम कार्यालयए सीकरी जिला डीग में पदस्थापित था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना