पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला : महंगाई और बेरोजगारी को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताया, परीक्षा घोटालों में की सख्त कार्रवाई की मांग
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार और केंद्र की नीतियों पर तीखा हमला बोला। महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और परीक्षा घोटालों पर चिंता जताई। डोटासरा ने परीक्षा घोटालों में सख्त कार्रवाई और पंचायती राज, एसआईआर प्रक्रिया समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा।

जयपुर। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार और केंद्र की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों ने राज्य और देश को जकड़ लिया है।

डोटासरा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति और आर्थिक लापरवाही का नतीजा बताया। डोटासरा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होने वाली है। इससे आम आदमी, किसान और परिवहन क्षेत्र पर भारी बोझ पड़ेगा। महंगाई आसमान छू रही है। केंद्र सरकार आर्थिक मंदी की ओर देश को धकेल रही है। उन्होंने पीएम के ‘कम इस्तेमाल करो’ वाले बयान की आलोचना करते हुए पूछा कि जनता को क्यों कष्ट दिया जा रहा है, जबकि सरकार की नीतियां असफल साबित हो रही हैं। शिक्षा क्षेत्र पर डोटासरा ने भाजपा शासन में परीक्षा व्यवस्था की हालत पर सवाल उठाए। उन्होंने रीट पेपर लीक और अन्य भर्ती घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 से एनटीए अधिकारियों की मिलीभगत से कोचिंग माफियाओं को पेपर दिए जा रहे थे। रीट का पेपर आउट हुआ, फिर भी 30 हजार की जगह 60 हजार नियुक्तियां की गईं। युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। डोटासरा ने परीक्षा घोटालों में सख्त कार्रवाई की मांग की। पीसीसी चीफ ने ग्रामीण स्तर पर पंचायती राज परिसीमन, एसआईआर प्रक्रिया और अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में रहकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

 

Read More कांग्रेस ने युवाओं को जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन, युवाओं को चिन्हित कर करेगी प्रशिक्षित

Read More जुलाई 2026 तक परिवहन विभाग ने लक्ष्य का केवल 84.38 प्रतिशत राजस्व जुटाया, दौसा आरटीओ प्रदेश में रहा अव्वल

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम