चलती सीएनजी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
जयपुर: चलती कार में लगी भीषण आग
जगतपुरा के महल रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर जान बचाई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में शनिवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने बताया कि जगतपुरा स्थित सात नंबर बस स्टैंड के पास महल रोड पर शाम करीब साढ़े 7 बजे एक कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। चालक महेन्द्र ने कार को सड़क किनारे रोका। जिसके बाद आग भड़क उठी। कार में सवार महेन्द्र और उसके दो साथी तुरंत नीचे कूद गए। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा कर यातायात सुचारु करवाया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Mar 2026 19:01:02
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...

Comment List