अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल

जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां स्थापित की गई

अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का 20.25 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास। स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, डिजिटल सूचना प्रणाली, नई पार्किंग, प्रतीक्षालय और 50 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित।

जयपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास ने क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और यात्री सुविधाओं को नई दिशा दी है। लगभग 20.25 करोड़ रुपये की लागत से प्रथम चरण के कार्य पूर्ण होने के बाद स्टेशन अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों, सुपर थर्मल पावर स्टेशन तथा वायुसेना स्टेशन के कर्मियों का आवागमन अधिक सुगम हो गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, अलग प्रवेश-निकास मार्ग, नई पार्किंग व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, आधुनिक प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम और नए टॉयलेट ब्लॉक तैयार किए गए हैं। स्टेशन परिसर में एलईडी लाइटिंग, आकर्षक आर्टवर्क और स्थानीय संस्कृति को दर्शाती भित्तिचित्रों ने इसकी पहचान को नया स्वरूप दिया है।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले, मल्टीलाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़ी एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां भी स्थापित की गई हैं। वहीं, 50 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है। स्टेशन पर जल्द ही लगभग 9.96 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस पुनर्विकास से पर्यटन, स्थानीय हस्तशिल्प और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस