जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, आधा दर्जन फ्लाइट देरी से रवाना

बेंगलूरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रात 9:40 बजे रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, आधा दर्जन फ्लाइट देरी से रवाना
जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी। करीब आधा दर्जन फ्लाइट्स निर्धारित समय से देरी से रवाना। स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट को मंगलवार दोपहर के लिए रिशेड्यूल।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमानों का संचालन तय समय पर नहीं हो रहा है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आधा दर्जन फ्लाइट्स देरी से रवाना हुई। जयपुर से सोमवार शाम 5:55 बजे दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को मंगलवार दोपहर 1:05 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया। वहीं, जयपुर से रात 11:20 बजे दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रात 1:40 बजे दुबई जाएगी।

इसी प्रकार जयपुर से दोपहर 1:10 बजे बेंगलूरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दोपहर 2 बजे रवाना हुई। वहीं जयपुर से दोपहर 12:15 बजे पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे रवाना हुई। इसी प्रकार जयपुर से शाम 5:35 बजे मुम्बई जाने वाली फ्लाइट रात 8:10 बजे तक रवाना होगी। वहीं, जयपुर से रात 8:10 बजे बेंगलूरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रात 9:40 बजे रवाना हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया