नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार ले जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
बाइक पर जा रहे 3 युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली
नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक 32 बोर पिस्तौल, 17 कारतूस, 315 बोर के 5 कारतूस और 32 बोर के 2 खाली कारतूस मिले। आरोपियों की पहचान बिजेन्द्र, राकेश और सुन्दर लाल के रूप में हुई है।
अलवर। नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा नाकाबंदी के दौरान 3 युवकों को गिरफ्तार करके उनसे अवैध हथियार बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर की बाइक पर जा रहे 3 युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनसे एक 32 बोर पिस्तौल, 32 बोर के 17 कारतूस, 315 बोर के 5 कारतूस और 32 बोर के 2 खाली कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान बिजेन्द्र, राकेश और सुन्दर लाल के रूप में हुई है।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List