पुलिस की कार्रवाई : अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, 13 गैस सिलेंडर जब्त
रिफिलिंग में उपयोग किया जाने वाला उपकरण बरामद
लालकोठी थाना पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने आदर्श नगर में छापा मारकर अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में शाहबुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए। मुखबिर की सूचना पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जयपुर। लालकोठी थाना पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध गैस सिलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवार्ई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 एलपीजी गैस सिलेंडर और गैस रिफिलिंग में उपयोग किया जाने वाला उपकरण बरामद किया है।
थानाप्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आदर्श नगर स्थित धन्नादास की बगीची क्षेत्र में एक व्यक्तिअवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग कर कालाबाजारी कर रहा है। लालकोठी थाना पुलिस और रसद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहबुद्दीन कुरैशी निवासी आदर्श नगर को पकड़ा है।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jul 2026 18:53:21
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...

Comment List