पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा : व्यक्ति पर किया था कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
संगीन अपराधों के 6 प्रकरण दर्ज है
एक रिपोर्ट थाना गोगामेडी पर इस आशय की पेश की कि मध्यरात अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मेरे चिल्लाने पर वह भाग गया।
जयपुर। हनुमानगढ़ जिले में गोगामेडी थाना इलाके के सरदारगढिया गांव में करीब 10 दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में आरोपी बजरंग सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 9 मार्च को सरदारगढ़िया गांव निवासी संजय जाट पुत्र दलवीर सिह ने एक रिपोर्ट थाना गोगामेडी पर इस आशय की पेश की कि मध्यरात अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मेरे चिल्लाने पर वह भाग गया।
इस हादसे में दलवीर सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस की टीम ने आरोपी बजरंग सिह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, चोरी, अपहरण जैसे संगीन अपराधों के 6 प्रकरण दर्ज है। पूछताछ में पता चला कि बजरंग की मृतक दलवीर सिंह के साथ अनबन चल रही थी।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Jun 2026 17:48:38
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काकादेव में एलन और महिंद्रा सहित 48...

Comment List