सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत

हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार

 सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत
सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाश सागर बैरवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजू पंडित पर चाकू से हमला किया, उसकी मौत हो गई। संजू अपने साथियों के साथ मंदिर के पास बैठा था। हमले के बाद आरोपी फरार।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बदमाश सागर बैरवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजू पंडित समेत अन्य युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजू पंडित बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, संजू पंडित अपने साथी अभिषेक पंडित और गोलू मीणा के साथ गोविन्दपुरा स्थित मंदिर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान सागर बैरवा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक चाकुओं से लैस होकर उन पर हमला बोल दिया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाह के कारण टली गिरफ्तारी :

पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर बैरवा की बुधवार को शादी तय है। इसी वजह से पुलिस ने उसे सुरक्षा प्रदान की हुई है। बताया जा रहा है कि शादी संपन्न होने के बाद सागर को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और शीघ्र अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात 4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात
जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि परियोजना...
मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की हकीकत : TRAI के सर्वे में कई स्थानों पर कवरेज की कमी उजागर, सेवा प्रदाताओं को सुधार के निर्देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात