अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त

हुक्का बार पर छापा

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
जयपुर की बजाज नगर पुलिस ने टोंक रोड स्थित 'डियोना हुक्का बार कैफे' पर अचानक छापा मारकर उसे सीज कर दिया। पुलिस ने मौके से हुक्के, चिलम, पाइप और प्रतिबंधित फ्लेवर जब्त कर मैनेजर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। हुक्का पी रहे युवक-युवतियों के भी चालान काटे गए।

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने टोंक रोड स्थित डियोना हुक्का बार कैफे पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन में प्रयुक्त सामग्री जब्त कर बार के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हुक्का बार के मैनेजर मनोज कुमार (28) श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर कोटपा अधिनियम की धारा 4ए/21ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोंक रोड स्थित डियोना हुक्का बार कैफे पर दबिश देकर वहां से चार हुक्के, चार चिलम, चार पाइप, एक चिमटा, एक कोयला जाली तथा विभिन्न प्रकार के तीन नशीले फ्लेवर पैकेट बरामद किए। कार्रवाई के दौरान हुक्का पीते मिले युवक-युवतियों के चालान भी काटे गए। मामले में प्रकरण की जांच जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत