कोचिंग शिफ्टिंग पर सियासत तेज: गहलोत ने सरकार से पूछा-किसके दबाव में रुका फैसला?

कोचिंग हब विवाद: अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर तीखा हमला

कोचिंग शिफ्टिंग पर सियासत तेज: गहलोत ने सरकार से पूछा-किसके दबाव में रुका फैसला?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रताप नगर कोचिंग हब की दुर्दशा पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार और सुरक्षित वातावरण देने में विफल रही है। गहलोत ने 185 करोड़ की एलिवेटेड रोड को अनावश्यक बताया और पूछा कि आखिर किसके दबाव में संस्थानों की शिफ्टिंग रोकी जा रही है।

जयपुर: कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि भाजपा सरकार न तो युवाओं को नौकरी दे रही और न ही सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण दे पा रही। भाजपा सरकार की अदूरदर्शिता से प्रताप नगर कोचिंग हब की दुर्दशा हो रही है। एक तरफ करोड़ों की लागत से बना देश का पहला व्यवस्थित कोचिंग हब धूल फांक रहा है, दूसरी तरफ सरकार त्रिवेणी नगर से गुर्जर की थड़ी तक 185 करोड़ रुपए की अनावश्यक एलिवेटेड रोड थोप रही है। पहले से पर्याप्त कैंपस वाली आईआईटी जोधपुर को जयपुर में बेवजह कोचिंग हब परिसर दिया जा रहा है। गहलोत ने पूछा है कि आखिर कोचिंग संस्थानों की शिफ्टिंग किसके दबाव में नहीं हो रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल