पंचायती चुनाव 2026 की तैयारी : 18 अगस्त को खुलेगा आरक्षण का पिटारा, तय होंगे पंचायतों के पद

कई गांवों में चुनावी समीकरण भी बदलने की उम्मीद

पंचायती चुनाव 2026 की तैयारी : 18 अगस्त को खुलेगा आरक्षण का पिटारा, तय होंगे पंचायतों के पद
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जयपुर जिले में 18 अगस्त को विभिन्न पदों का आरक्षण तय। सुबह 9 बजे सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों का वर्गवार आरक्षण। दोपहर 2 बजे जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों के प्रधान और सदस्यों का आरक्षण किया जाएगा।

जयपुर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जयपुर जिले में 18 अगस्त को विभिन्न पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। इस दिन तय होगा कि किस पंचायत में सरपंच, वार्ड पंच, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य के पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। जिला कलक्टर (पंचायत) जयपुर संदेश नायक के आदेशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर सुबह 9 बजे शुरू होगी। उपखण्ड अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली ग्राम पंचायतों के पदों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षण एवं आवंटन निर्धारित करेंगे।

वहीं, जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण दोपहर 2 बजे जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में किया जाएगा। पंचायती राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत होने वाली इस प्रक्रिया पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों और ग्रामीणों की निगाहें टिकी हैं। आरक्षण तय होने के साथ ही कई गांवों में चुनावी समीकरण भी बदलने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत