राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 

राजस्थान में सालभर बढ़ेगा पर्यटन

राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 

डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पर्यटन सेक्टर को मजबूत करने के निर्देश दिए। राज्य में ऑफ-सीजन और मानसून टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 'हॉलीडे इन राजस्थान' जैसे अभियान चलेंगे। बांसवाड़ा, झालावाड़ और कोटा जैसे अनछुए पर्यटन स्थलों को नई पहचान दी जाएगी।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पर्यटन सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान को वर्षभर पर्यटन गतिविधियों से सक्रिय रखने, ऑफ-सीजन टूरिज्म बढ़ाने और नए पर्यटन स्थलों को प्रमोट करने पर विस्तृत चर्चा हुई। दिया कुमारी ने कहा कि पर्यटन विभाग होटल और ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएगा और नए आइडियाज व प्रपोजल्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने हॉलीडे इन राजस्थान और विजिट माय स्टेट जैसे विशेष अभियान चलाने का सुझाव देते हुए सोशल मीडिया के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार की बात कही। बैठक में बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और शेखावाटी जैसे अननोन डेस्टिनेशंस को नई पहचान देने पर जोर दिया गया। वहीं मानसून और शोल्डर सीजन में पर्यटन बढ़ाने के लिए रोड शो, ट्रैवल मार्ट्स और विशेष कैंपेन चलाने की रणनीति बनाई गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र  ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 
ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य राजेंद्र सेन ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र भेजकर वंचित ओबीसी जातियों को राज्यसभा में अवसर...
भारत-साइप्रस सम्बन्ध रणनीतिक साझेदारी में बदले : भारत में निवेश को दोगुना करेगा साइप्रस, मोदी ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूरत
ट्रंप का बड़ा फैसला: एआई विनियमन पर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर समारोह रद्द, देश की प्रगति हो जाएगी धीमी
मायावती का राज्य सरकार पर निशाना : बिजली संकट पर जताई चिंता, बोली- आमजन को निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए सरकार
ब्लड सप्लाई रुकने से पैर कटने की नौबत, जयपुर के डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जिंदगी
राजस्थान को ईयर राउंड टूरिज्म स्टेट बनाने की तैयारी दिया कुमारी बोलीं- ऑफ-सीजन, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन पर रहेगा फोकस 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के 31 नए प्रस्ताव मंजूर, 182.69 करोड़ रुपए होंगे खर्च