झोटवाड़ा में विकास की राह में समस्याओं का अड़ंगा, चुनाव से पहले जनता पूछ रही सवाल: कब बदलेगी वार्डों की तस्वीर

विकास के दावों के बीच जमीनी समस्याओं से जूझती जनता

झोटवाड़ा में विकास की राह में समस्याओं का अड़ंगा, चुनाव से पहले जनता पूछ रही सवाल: कब बदलेगी वार्डों की तस्वीर
जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कालवाड़ और सिरसी रोड पर अतिक्रमण, जलभराव और टूटी सड़कें बड़ी समस्या बनी हुई हैं। डंपिंग यार्ड की दुर्गंध, खराब सीवरेज, अंधेरी गलियों और मकानों के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइनों से सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में स्थानीय निवासी परेशान हैं।

जयपुर। जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फासला नजर आता है। विधानसभा में प्रवेश करते ही वार्ड 23 से शुरू होने वाला यह क्षेत्र वार्ड 37 तक पहुंचते-पहुंचते कई गंभीर समस्याओं से घिरा दिखाई देता है। कहीं टूटी सड़केंऔर बदहाल सीवरेज व्यवस्था है तो कहीं स्ट्रीट लाइट का अभाव। मुख्य कालवाड़ रोड और सिरसी रोड़ पर अतिक्रमण, टूटी सड़कें और बारिश में जलभराव के चलते आए दिन जाम लगता है। वार्ड 23 में प्रवेश करते ही बायपास के पास बने डंपिंग यार्ड से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा हर समय बना रहता है। दूसरी ओर जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनियों में भी मूलभूत सुविधाओं की कमी और आबादी के ऊपर से गुजरती हाईटेंशन लाइनें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। 

मुख्य कालवाड़ रोड-सिरसी रोड पर अतिक्रमण-जलभराव

झोटवाड़ा क्षेत्र की प्रमुख मुख्य कालवाड़ रोड और सिरसी रोड यातायात के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन अतिक्रमण, सड़कों में गढ्ढे और बारिश के दौरान होने वाला जलभराव यहां की बड़ी समस्या बन चुका है। सड़क के आसपास अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर आवागमन बाधित होता है। पीक टाइम में जाम की स्थिति आम हो जाती है। 

क्षेत्र में प्रवेश करते ही कचरे से स्वागत

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही वार्ड 23 की शुरुआत होती है। बायपास के नजदीक बना कचरा डंपिंग यार्ड भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां जमा कचरे से उठने वाली दुर्गंध आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है। लोगों का कहना है कि गर्मी और बारिश दोनों मौसम में स्थिति अधिक खराब हो जाती है।  

Read More कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक

टूटी सड़कें, सीवरेज और जल निकासी बड़ी चुनौती

Read More जीएसटी-वैट अनियमितताओं पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की कर चोरी उजागर

वार्ड 23 से 37 तक कई कॉलोनियों में सड़कें खराब होने की शिकायतें हैं। कई कॉलोनियों तो सड़कें है ही नहीं। जगह-जगह गड्डे और क्षतिग्रस्त सड़कें बारिश के समय और परेशानी पैदा करती हैं। कई इलाकों में सीवरेज और जल निकासी की समस्या भी बनी हुई है।  

चुनाव से पहले जनता के सवाल

मुख्य कालवाड़ रोड से अतिक्रमण कब हटेगा?
बारिश में होने वाले जलभराव का स्थायी 

समाधान कब होगा 

कॉलोनियों का नियमन कब होगा?
डंपिंग यार्ड कब हटेगा?
जेडीए अप्रूव्ड कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं 

कब मिलेंगी?

टूटी सड़कों और बदहाल सीवरेज व्यवस्था की 

मरम्मत कब होगी?

अंधेरी गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट कब लगेंगी?
आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों का समाधान कब होगा?
मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें

बायपास से सटी सिरसी रोड के नजदीक आबादी वाले क्षेत्रों में मकानों के ऊपर या बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइनें भी सुरक्षा का गंभीर मुद्दा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से हमारी मांग है कि बिजली विभाग को सर्वे कर ऐसे स्थानों को चिह्नित करना चाहिए। सुरक्षा मानकों के अनुसार इनके समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय