जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं

उप वन संरक्षक ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण का दिलाया संकल्प

जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं
जयपुर के जमवारामगढ़ परिसर में वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन समारोह का आयोजन हुआ। सप्ताहभर चले इस अभियान के तहत जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ रेंज के विभिन्न स्कूलों के लगभग 1,000 विद्यार्थियों ने चित्रकला, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

जयपुर। वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का समापन को रेंज जमवारामगढ़ परिसर में हुआ। सप्ताहभर चले आयोजनों में जमवारामगढ़, रायसर एवं अजबगढ़ रेंज क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इनमें कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग के करीब 1000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप वन संरक्षक जगदीश चंद गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए संकल्पित भी किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

रजत विजेता यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन, जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर के शानदार थ्रो से बढ़ाया देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का मान रजत विजेता यशवीर सिंह का महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन, जेवलिन थ्रो में 85.71 मीटर के शानदार थ्रो से बढ़ाया देश और उत्तर पश्चिम रेलवे का मान
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के वाणिज्य सह टिकट क्लर्क व एथलीट यशवीर सिंह ने जापान में हुए 20वें एशियन...
वन्यजीव सप्ताह–2026 का भव्य समापन: विजेताओं को मिले पुरस्कार, ‘आवास जुड़ेंगे, तभी वन्यजीव पनपेंगे’ का संदेश; संरक्षण के लिए कनेक्टिविटी पर जोर
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली, सेंसेक्स 32 महीने के निचले स्तर पर बंद
राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार
राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग वितरण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत