जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से मारी गोली, ड्यूटी के दौरान कर रहा था आराम
दुखद घटना: जयपुर सेंट्रल जेल में तैनात जवान ने की आत्महत्या
जयपुर। राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल (RAC) के एक जवान ने रविवार सुबह जयपुर सेंट्रल जेल के टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान गिरधारी के रूप में हुई है, जो RAC की 10वीं बटालियन में तैनात था। घटना जेल परिसर के बाहर बने अस्थाई बैरक में हुई, जहां वह ड्यूटी के दौरान आराम कर रहा था। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब जवान गिरधारी जेल के बाहर अस्थाई बैरक में मौजूद था, तभी अचानक गोली चलने की तेज आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही आसपास तैनात अन्य जवान दौड़कर बैरक के अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गिरधारी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। उसकी सीने में गोली लगी हुई थी और पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी थी।
जेल स्टाफ ने तुरंत घायल जवान को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस का मानना है कि जवान ने खुद को गोली मारी। उसने राइफल को जमीन पर टिकाकर बैरल को अपनी छाती पर रखा और ट्रिगर दबा दिया। SHO का बयान लालकोठी थाना प्रभारी (SHO) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया, “आरएसी की 10वीं बटालियन का जवान गिरधारी पिछले काफी समय से जयपुर सेंट्रल जेल के टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात था। रविवार सुबह 11 बजे बैरक में गोली चलने की आवाज आई। अन्य जवानों ने पहुंचकर उसे घायल अवस्था में पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।”

Comment List