त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी
आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चेन्नई और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन शुरू। जोधपुर-चेन्नई ट्रेन 29 अगस्त को रात 9.20 बजे रवाना और जयपुर में रात 1.55 बजे पहुंचेगी।
जयपुर। रेलवे की ओर से आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, जोधपुर-चैन्नई बीच स्पेशल रेलसेवा 29 अगस्त को जोधपुर से रात 9.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर रात 1.55 बजे आगमन व रात 2.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को रात 8 बजे चैन्नई बीच पहुंचेगी।
इसी प्रकार एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 1 सितंबर को एमजी आर चैन्नई सेट्रल से मंगलवार को शाम 5.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2.50 बजे आगमन व दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Aug 2026 17:01:13
आप जगह बता दो कहां पहुंचाना है? जब लेने आओ तभी फोन करना जगह बता देगें।

Comment List