छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
टिकट की मारामारी के बीच रेलवे की राहत
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे अब तक 900 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला चुका है। छठ पर्व पर एक और राहत देते हुए 11 नवंबर को जयपुर से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे रवाना होकर दौसा, बांदीकुई, टूंडला, कानपुर और पटना होकर पहुंचेगी।
जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे इस त्योहारी सीजन में लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है और अब तक 900 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर चुका है और छठ पर्व के मद्देनजर बुधवार को जयपुर से एक और स्पेशल ट्रेन संचालित की जायेगी।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने मंगलवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारी सीजन की यह एक और स्पेशल ट्रेन छठ पर्व पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को सुगमता से घर पहुंचाने के लिए 11 नवंबर को जयपुर रेलवे जंक्शन से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी जो दौसा, बांदीकुई, टूंडला, कानपुर, पटना रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी।
Read More दिवाली पर सोने और 9 रत्नों का स्वाद : 1.11 लाख रुपए किलो मिठाई, एक पीस की कीमत 3 हजार रुपए
Tags: Railway
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Nov 2026 18:34:52
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...

Comment List