त्योहारों पर रेलवे की सौगात : अयोध्या से साबरमती और साबरमती से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

दोनों ट्रेनों में होंगे 19-19 डिब्बे

त्योहारों पर रेलवे की सौगात : अयोध्या से साबरमती और साबरमती से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया है। दोनों ट्रेनों में 19-19 डिब्बे होंगे। इनमें थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, सेकंड एसी, शयनयान, साधारण श्रेणी और पावरकार शामिल हैं।

जयपुर। त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा आरक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया है। अयोध्या कैंट-साबरमती और साबरमती-दिल्ली के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का जयपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04250 अयोध्या कैंट-साबरमती स्पेशल 9 अक्टूबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर 10 अक्टूबर को शाम 7 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, आगरा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04251 साबरमती-दिल्ली स्पेशल 10 अक्टूबर को रात 10:55 बजे साबरमती से रवाना होकर 11 अक्टूबर को शाम 5:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। इसका ठहराव जयपुर, अजमेर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव और दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित कई स्टेशनों पर रहेगा। दोनों ट्रेनों में 19-19 डिब्बे होंगे। इनमें थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, सेकंड एसी, शयनयान, साधारण श्रेणी और पावरकार शामिल हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने की तैयारी, पुलिस ने लिखी DMRC को चिट्ठी
आगामी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार रात...
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला : विद्याधर नगर में हड़पे 6 लाख रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत
जीएसटी सुधारों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री- स्वस्थ परिवार और सुगम कारोबार से समृद्ध राजस्थान का लक्ष्य
कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत : पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, जानें पूरा मामला
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे सुधरा, आरबीआई की सक्रियता और वैश्विक नरमी से मिली मजबूती
उत्तर पश्चिम रेलवे :  यात्री आय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 6 माह में 9.97 करोड़ यात्रियों ने किया सफर