रेलवे ने 41 जोड़ी रेलसेवाओं में बढ़ाए विभिन्न श्रेणी के 88 डिब्बे
द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की
रेलवे की ओर से आगामी त्यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 41 जोड़ी रेलसेवाओं में 1 से 31 मार्च तक विभिन्न श्रेणी के 88 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही हैं।
जयपुर। रेलवे की ओर से आगामी त्यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 41 जोड़ी रेलसेवाओं में 1 से 31 मार्च तक विभिन्न श्रेणी के 88 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा, बीकानेर-दादर रेलसेवा, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा, जयपुर-जोधपुर रेलसेवा, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी रेलसेवा, जयपुर-दिल्ली कैंट रेलसेवा, दिल्ली कैंट-बठिण्ड़ा रेलसेवा, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा, इंदौर-भगत की कोठी रेलसेवा, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा, उदयपुर-असारवा रेलसेवा, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा, वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा, अजमेर-आगराफोर्ट रेलसेवा, जोधपुर-दादर रेलसेवा, भगत की कोठी-दादर रेलसेवा, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा, अजमेर-सोलापुर स्पेशल, श्रीगंगानगर-अम्बाला एक्सप्रेस रेलसेवा, श्रीगंगानगर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा, श्रीगंगानगर-बठिण्ड़ा एक्सप्रेस रेलसेवा, श्रीगंगानगर-बठिण्ड़ा एक्सप्रेस रेलसेवा, बठिण्ड़ा-धुरी एक्सप्रेस रेलसेवा, बीकानेर-पुणे रेलसेवा, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस रेलसेवा, भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि एक्सप्रेस रेलसेवा, जयपुर-गोमतीनगर (लखनऊ) रेलसेवा, जयपुर-दिल्ली सराय डबलडेकर रेलसेवा, हिसार-जयपुर रेलसेवा, जयपुर-बठिण्ड़ा रेलसेवा और बठिण्ड़ा-जयपुर रेलसेवा में द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की हैं।
Comment List