खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान

रींगस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के 250 व जीआरपी के 180 जवान होंगे तैनात

खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान

खाटूश्याम जी मंदिर वार्षिक मेले के लिए रेलवे प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रींगस स्टेशन पर 250 आरपीएफ और 180 जीआरपी जवान तैनात होंगे। भीड़ नियंत्रण, कतारबद्ध प्रवेश और प्लेटफॉर्म सुविधाओं के लिए विशेष टीमें नियुक्त की गई हैं।

जयपुर। खाटू श्याम जी मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को लेकर रेलवे प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। डीआरएम रवि जैन मंडल कंट्रोल ऑफिस से संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। रींगस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के 250 व जीआरपी के 180 जवान तैनात होंगे। स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है तथा प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त स्टाफलगाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। यात्रियों को कतारबद्ध प्रवेश, टिकट जांच और प्लेटफॉर्म तक सुचारू पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। खाटू श्याम मेला अवधि के दौरान रींगस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी, सिविल डिफेन्स तथा स्काउट एवं गाइड, मेडिकल टीम की समुचित व्यवस्था किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 16 मेला स्पेशल ट्रेनों का किया  संचालन जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग