राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता

कांग्रेस में पद पाने वालों का इंतजार लंबा

राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर छह महीने बाद भी दिल्ली में फैसला अटका है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से भेजी गई नामों की सूची पर अब पंचायत चुनाव के बाद मुहर लगने की उम्मीद है। प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने कहा कि चुनावी व्यस्तता के चलते चर्चा नहीं हो सकी। दावेदारों का इंतजार बढ़ा।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर छह महीने बाद भी दिल्ली में मुहर नहीं लग पाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी देने के लिए भेजी गई सूची पर अब पंचायत चुनाव के बाद फैसला होने की उम्मीद है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में व्यस्तता के चलते इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हो सकी। चुनाव के बाद हाईकमान के सामने मामला रखेंगे।

डोटासरा ने जून में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को संभावित नामों की सूची सौंपी थी। इसमें पदाधिकारियों की सक्रियता संगठनात्मक कामकाज और परफॉर्मेंस को आधार बनाया था। 1 नवंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान भी डोटासरा ने यह मामला केसी वेणुगोपाल के सामने उठाया था। उन्होंने राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद फैसला लेने की बात कही थी। अब छह महीने से इंतजार कर रहे दावेदारों की निगाहें हाईकमान पर टिकी हैं।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर छह महीने बाद भी दिल्ली में फैसला अटका है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह...
आज मनेगी भाई दूज, बहनों के तिलक से सजेगा भाइयों का भाल
दीपावली के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़, आमेर महल में आए सबसे अधिक 10,923 पर्यटक
बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट