राजस्थान विधानसभा : वित्तीय संसाधन और गुणावगुण आधार पर खुलेगा औषधालय, डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिया जवाब 

बैरवा ने भविष्य में विचार किए जाने का आश्वासन दिया

राजस्थान विधानसभा : वित्तीय संसाधन और गुणावगुण आधार पर खुलेगा औषधालय, डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिया जवाब 

राजस्थान विधानसभा के प्रश्नकाल में अजयराजपुरा बगरू में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने का मुद्दा उठा। विधायक कैलाश वर्मा के सवाल पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं। सरकार चरणबद्ध तरीके से पंचायतों में औषधालय खोलेगी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में ग्राम पंचायत अजयराजपुरा बगरू में आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना का सवाल उठा।

विधायक कैलाश वर्मा के सवाल पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जवाब दिया कि फिलहाल अजयराजपुरा में आयुर्वेदिक औषधालय खोलने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। बैरवा ने भविष्य में विचार किए जाने का आश्वासन दिया। विधायक कैलाश वर्मा ने कहा कि बगरू क्षेत्र में 19 आयुर्वेदिक औषधालय है, क्या सरकार जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय आमजन को प्राथमिकता देगी। इस पर प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से हर पंचायत में खोलने की व्यवस्था है, वर्तमान में अजयराजपुरा में स्वास्थ्य महकमे का स्वास्थ्य केंद्र है, 9 किलोमीटर आगे आयुर्वेदिक औषधालय है। कैलाश वर्मा ने कहा कि अजयराजपुरा सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है, क्या भविष्य में खोला जाएगा। प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि वास्तव में बड़ी पंचायत है, वित्तीय संसाधन और गुणावगुण के आधार पर खोला जाएगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा