राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
14 सितंबर को मतगणना
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। मतदान समाप्ति के साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। चुनाव में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय पर समाप्त हो गई। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई।
निर्वाचन विभाग के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सामने आएगा। जयपुर में 6 बजते ही कर्मचारियों ने मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया।
Tags: state election commission rajasthan Local Body Elections Jaipur Rajasthan Civic Polls 2026 Voting Concludes Rajasthan EVM Sealed Candidates Fate Vote Counting September 14 Democratic Participation Youth Elderly Polling Completion Peacefully Result Date Announcement Civic Election Results Waiting
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Sep 2026 18:36:55
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...

Comment List