ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान

अभियान के दौरान 79195 प्रवर्तन कार्रवाई

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान
4 से 12 जून 2026 तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 79,195 चालान किए। सबसे ज्यादा 30,644 ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा फर्जी नंबर प्लेट, अवैध मॉडिफिकेशन, अनधिकृत लाल-नीली बत्तियां, फ्लैशर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा कसा गया। 12 जून को अकेले 8,460 चालान हुए। जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और कोटा कार्रवाई में आगे रहे।

जयपुर। प्रदेश में विशेष अभियान चलाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ  कार्रवाई की है। टीमों ने 4 जून से 12 जून 2026 तक चले अभियान के दौरान 79195 प्रवर्तन कार्रवाइयां की गईं। एडीजी ट्रैफिक बीएल मीणा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट, अनाधिकृत लाल-नीली बत्तियां, फ्लैशर, प्रेशर हॉर्न तथा नियम विरुद्ध चिन्हों और लेखन पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई ब्लैक फिल्म लगे 30644 वाहनों के खिलाफ  की गई। इसके अलावा 20462 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 10820 अनधिकृत शब्द एवं चिन्ह, 7634 अवैध वाहन संरचना परिवर्तन, 5ए 406 अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर व हूटर तथा 4229 प्रेशर और एयर हॉर्न के मामलों में चालान किए गए। केवल 12 जून को ही राज्यभर में 8460 चालान किए गए। इनमें 3193 ब्लैक फिल्मए 2250 नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, 1086 अनधिकृत लेखन, 844 अवैध मॉडिफिकेशन, 616 लाल-नीली बत्ती व फ्लैशर तथा 471 प्रेशर हॉर्न के मामले शामिल रहे। जिलावार कार्रवाई में जयपुर पश्चिम, अजमेर, जयपुर यातायात, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और कोटा शहर प्रमुख रहे।

 

Tags: traffic

Post Comment

Comment List

Latest News

कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी
जिला उपभोक्ता आयोग, जयपुर-प्रथम ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को एक सड़क हादसे में एयरबैग नहीं...
जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना
100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 10 दिन की पाठशाला : राहुल गांधी देंगे नेतृत्व का मंत्र, प्रशिक्षण शिविर में जुटेंगे जिला एवं शहर अध्यक्ष
बलौदाबाजार: 8 ग्रामीणों की मौत मामले की जांच तेज, कब्र से शव निकालकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा 
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान