62 साल की हुई राजस्थान रोडवेज : 421 बसों से 3550 तक पहुंचा सफर, अब फिर पटरी पर लौटने की कोशिश
वर्तमान में रोडवेज के पास खुद की केवल 2517 ही बसें
जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने 1 अक्टूबर, 1964 को 421 बसों के साथ सफर शुरू किया था। आज इसके 62 साल पूरे हो गए हैं। छह दशक के इस सफर में रोडवेज ने प्रदेश के गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा और लाखों यात्रियों का भरोसा कायम रखा। शुरुआत में 8 डिपो, 2347 कर्मचारी और 70 मार्ग थे। बसें रोजाना 7068 किलोमीटर चलती थीं। आज करीब 1850 मार्गों पर बसें संचालित हो रही हैं और प्रतिदिन करीब 13.50 लाख किलोमीटर का सफर तय करती हैं।
कभी 5 हजार से ज्यादा अपनी बसें थीं : रोडवेज के बेड़े में एक समय 5500 से ज्यादा अपनी बसें थीं। रोज 8 से 9 लाख यात्री सफर करते थे और बसें प्रतिदिन करीब 17 लाख किलोमीटर चलती थीं। समय पालन और कम सड़क दुर्घटनाओं के लिए रोडवेज को देश-विदेश में सम्मान भी मिला। वर्तमान में रोडवेज के पास करीब 3550 बसें हैं। इनमें लगभग 2517 अपनी और 1033 अनुबंधित बसें हैं। इनमें करीब 50 बसें पुरानी हो चुकी हैं। कर्मचारियों की संख्या भी करीब 22 हजार से घटकर 9500 रह गई है। वर्ष 2013 के बाद 2026 में करीब 550 परिचालकों की ही भर्ती हुई है।
रोडवेज की 62 साल की तस्वीर :
1964 में 421 बसों से शुरुआत
शुरुआत में 8 डिपो, 2347 कर्मचारी
शुरुआती संचालन70 मार्ग, 7068 किमी प्रतिदिन
वर्तमान में करीब-3550 बसें
मार्ग करीब-1850
दैनिक संचालन करीब 12.50 लाख किमी
दैनिक यात्रीभार करीब 7 से 7.50 लाख।

Comment List