12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान

फसल बीमा, सौर ऊर्जा, स्वच्छता और योग से देशभर में छोड़ी छाप

12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान ने देश में बड़ी सफलता पाई है। प्रदेश को 12 राष्ट्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में पहला, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान मिला है।

जयपुर। राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान ने देश में बड़ी सफलता पाई है। प्रदेश को 12 राष्ट्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में पहला, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान मिला है। पीएम फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, स्वच्छता अभियान, पोषण पखवाड़ा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सहित कई क्षेत्रों में राजस्थान का प्रदर्शन अन्य राज्यों से बेहतर रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकास, सुशासन, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली ये उपलब्धियां केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय तथा प्रशासनिक दक्षता का परिणाम हैं। पीएम फसल बीमा योजना के तहत खरीफ  2025 में 2.18 करोड़ और रबी 2025-26 में 1.71 करोड़ पॉलिसियों के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर रहा। पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए में अक्षय एवं सौर ऊर्जा की स्थापना और कंपोनेंट सी में सौरकृत फीडरों की संख्या के मामले में भी प्रदेश अव्वल रहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर प्रदेश में 62 हजार 915 स्थानों पर आयोजन हुए, जिनमें 85 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह देश में सर्वाधिक सहभागिता रही।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 में लक्षित इकाइयों के रूपांतरण और पोषण पखवाड़ा 2026 की गतिविधियों में भी राजस्थान पहले स्थान पर रहा। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2024 के तहत देश में आयोजित 10443 कार्यक्रमों में से 6 हजार से अधिक राजस्थान में हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा में 11209 शिविर लगाकर 5.94 लाख उज्ज्वला कनेक्शन देने में भी प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया।

अंगदान से खनन तक मिली राष्ट्रीय पहचान : धरती आबा जनभागीदारी अभियान में पहला पुरस्कार मिला। वर्ष 2025 में अंगदान एवं प्रत्यारोपण के क्षेत्र, तंबाकू नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का विशेष तंबाकू निषेध पुरस्कार 2026 और खनिज ब्लॉकों की नीलामी में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार भी मिला।

इन क्षेत्रों में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे : पीएम मातृ वंदना योजना, पोषण माह, आभा आईडी निर्माण और पीएम विश्वकर्मा योजना के कौशल प्रशिक्षण व लोन वितरण सहित 10 कार्यक्रमों में राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनाए, डेयरी क्षेत्र और कृषि प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कृषि विभाग को राष्ट्रीय गवर्नेंस रजत पुरस्कार मिला। वहीं पीएम कुसुम के कंपोनेंट बी और सौर पंपों की स्थापना, विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, पैलिएटिव केयर,  जल संचय जनभागीदारी अभियान और एक जिला एक उत्पाद योजना सहित आठ कार्यक्रमों में प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।

Read More राजस्थान विश्वविद्यालय में लोकसंस्कृति और परंपराओं पर संगोष्ठी संपन्न, विद्वानों ने विरासत संरक्षण और नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर दिया जोर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर  भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकासी से भारतीय रुपया...
पीएचक्यू के पास खड़ी थार और नेक्सॉन कार में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण, आज होगी रायपुर कोर्ट में पेशी 
जिंदगीभर की कमाई सरकार के पास, कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद भी खाली हाथ 
'दिल की बेवफाइयाँ' के जरिए टीवी पर लौटेंगे गौरव-श्रद्धा, दर्शकों को नई कहानी का इंतजार
12 राष्ट्रीय योजनाओं में राजस्थान अव्वल, 10 में दूसरा और 8 में तीसरा स्थान
कांग्रेस की रैली में AI से दिखाई फर्जी भीड़? किरेन रिजिजू बोले- ठीक से दिखावा भी नहीं कर पाए