Rajasthan Weather Update : भीषण गर्मी से झुलसा राजस्थान, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

हीटवेव और आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत

Rajasthan Weather Update : भीषण गर्मी से झुलसा राजस्थान, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 40 वर्षों में दूसरी बार इतना अधिक दर्ज।

जयपुर। राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 40 वर्षों में दूसरी बार इतना अधिक दर्ज हुआ है। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल में ही इतना तापमान रिकॉर्ड हुआ था। वहीं जयपुर में दिन का तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में आज भी हीटवेव और ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि अन्य अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट के साथ आंशिक राहत मिल सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से आगामी 3-4 दिनों में दोपहर बाद मेघगर्जन, 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में भी कुछ स्थानों पर हीटवेव और आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल