राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्यशाला संपन्न, मनरेगा-आवास योजना सहित ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा

ग्रामीण भारत की मजबूती का आधार बनी हुई 

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्यशाला संपन्न, मनरेगा-आवास योजना सहित ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित। कार्यकर्ताओं को पंचायती राज अधिनियम, आरक्षण प्रावधान और मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना पर प्रशिक्षण दिया।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना, ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समझ विकसित करना और आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति तैयार करना था। कार्यशाला की अध्यक्षता संगठन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने की।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई पंचायती राज व्यवस्था आज भी ग्रामीण भारत की मजबूती का आधार बनी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-भागीदारी को बढ़ावा दें। यादव ने पंचायती राज अधिनियम की प्रमुख धाराओं, महिलाओं एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण, ग्राम सभा की शक्तियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में जिला स्तर के संगठन मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों जैसे फंड की कमी, प्रशासनिक हस्तक्षेप और जागरूकता की कमी पर चर्चा की। डॉ. यादव ने इन मुद्दों के समाधान के लिए कांग्रेस की नीतियों पर जोर दिया और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास