खोले के हनुमान मंदिर में सजी रंगोली, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का संकल्प
अशोक परनामी और रवि नैयर ने उपस्थिति दर्ज करा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
जयपुर। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की अविराम जनसेवा यात्रा एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जयपुर के खोले के हनुमान मन्दिर सहित विभिन्न स्थानों पर “सेवा के रंग–रंगोली मंडाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक प्रत्याशी रवि नैयर ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। जिला संयोजक राशि राठौर एवं विनय शर्मा, जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक राजेश ताम्बी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद नीरज अग्रवाल, जनसेवक महेंद्र जुनेजा, आदर्श नगर विधानसभा संयोजक पवन कानूनगो, मयूर कोचर, नवीन, सोनू, मुकेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
रंगोली के रंगों में सजा यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प का जीवंत संदेश है। प्रधानमंत्री के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर हम सभी जनसेवा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Comment List