कल से मिल सकती है राहत : फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार 

कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में बारिश के आसार

कल से मिल सकती है राहत : फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 जुलाई से पकड़ेगा रफ्तार 
राजस्थान में फिलहाल मानसून की बेरूखी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 20 जुलाई से प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है।

जयपुर। राजस्थान में फिलहाल मानसून की बेरूखी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 20 जुलाई से प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है।

राज्य के कई इलाकों में मानसून फिर सक्रिय होने लगेगा और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है, जिसके कारण फिलहाल राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज हो सकता है।

इसके बाद 22 और 23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के अधिक इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।  इसके अलावा 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में  मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। इस बीच शनिवार को जयपुर सहित अधिकांश जिले सूखे ही रहे और उमस भरी गर्मी का जोर रहा। इस बीच प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 42.5 डिग्री दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश