ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से

ग्रीष्मावकाश में चलेगी संबलपुर-सांगानेर स्पेशल ट्रेन

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से
उत्तर पश्चिम रेलवे ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए संबलपुर-सांगानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा चलाने का एलान किया है। यह ट्रेन 29 मई को संबलपुर से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:00 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इस 20 डिब्बों वाली ट्रेन का सोगरिया और सवाईमाधोपुर समेत 16 स्टेशनों पर ठहराव होगा।

जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए संबलपुर- सांगानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार संबलपुर- सांगानेर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 29 मई (शुक्रवार) को संबलपुर से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2 बजे सांगानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रैगाली, झारसुगुड़ा रोड, रायगढ, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल, कटनी मुडवारा, दमोह, संगमेश्वर रोड, मुंगावली, अरसीकेरे, गुना, बारां, सोगरिया व सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 सैकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 6 शयनयान, 9 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित