गर्मी में पर्यटकों को राहत: हवामहल में पानी की फुहारों से मिली ठंडक, पर्यटकों ने सराहा इंतजाम
हवामहल में पर्यटकों को गर्मी से राहत
जयपुर की भीषण गर्मी में हवामहल आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष राहत व्यवस्था की गई है। परिसर का तापमान कम करने के लिए नियमित पानी का छिड़काव और फव्वारे चलाए जा रहे हैं। स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी के अनुसार, देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के स्वास्थ्य व आराम के लिए यह पहल की गई है।
जयपुर। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हवामहल स्मारक आने वाले पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। नगर निगम के सहयोग से हवामहल स्मारक परिसर में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे परिसर का तापमान कम हो सके और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके साथ ही स्मारक के अंदर समय-समय पर पानी के फव्वारे भी चलाए जा रहे हैं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रहे। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों ने इन व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे राहतभरी पहल बताया।
स्मारक अधीक्षक सरोजनी चँचलानी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए पर्यटकों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी पर्यटक आरामदायक तरीके से स्मारक भ्रमण कर सकें।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jun 2026 18:40:51
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...

Comment List