पर्यटन-कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक : धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, मुख्यमंत्री ने कहा- वाटर एवं डेजर्ट एडवेंचर एक्टिविटीज को मिले बढ़ावा

प्रदेश के समृद्ध स्थलों को विकसित किया जाए

पर्यटन-कला एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक : धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, मुख्यमंत्री ने कहा- वाटर एवं डेजर्ट एडवेंचर एक्टिविटीज को मिले बढ़ावा
डेजर्ट एडवेंचर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र गाइडलाईन तैयार की जाए तथा वेडिंग डेस्टिनेशन को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रदेश के समृद्ध स्थलों को विकसित किया जाए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बनाई जाने वाली डीपीआर में कार्य से संबंधित सभी पहलुओं को शामिल करने तथा कार्य की प्रगति के लिए हर तीन माह में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय व विदेशी पर्यटकों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी से हमारा राजस्थान देश में अग्रणी राज्य बन रहा है। सीएम शुक्रवार को सीएमओ में पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग की बजट एवं अन्य घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर एवं घाटों का विकास कार्ययोजना के आधार पर करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चिन्हित स्थानों पर विकास कार्यों की डीपीआर तैयार करने के भी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाटर एवं डेजर्ट एडवेंचर एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र गाइडलाईन तैयार की जाए तथा वेडिंग डेस्टिनेशन को नई ऊंचाइयां देने के लिए प्रदेश के समृद्ध स्थलों को विकसित किया जाए।

ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट हो विकसित
शर्मा ने अधिकारियों को उदयपुर व जोधपुर में ट्रेवल मार्ट के आयोजन की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेणेश्वर धाम, रामेश्वर घाट एवं बीगोद संगम को त्रिवेणी संगम के रूप में एवं प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट विकसित करने के निर्देश दिए। पर्यटन व कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश में डेढ़ वर्ष में पर्यटन स्थलों पर किए गए विकास कार्यों पर आधारित वीडियो डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी मौजूद रही।

 

Tags: meeting

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
ट्रक और निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत में सरकारी शिक्षक व बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 10 यात्री...
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर